प्रोजेक्ट भवन में चल रही कैबिनेट की बैठक समाप्त हो गई है। जहां 32 प्रस्तावों पर मुहर लगा है।
तेलंगाना में एक बड़ा हादसा हुआ है। यहां एक निर्माणाधीन स्टेडियम की दीवार गिर जाने से कम से कम तीन लोगों की मौत हो गयी है। साथ ही दर्जन भर लोगों के घायल होने की खबर है।
जामताड़ा में पुलिस ने चार साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अपराधी लोगों को बैंक औऱ बिजली विभाग का अधिकारी बताकर चूना लगाते थे।
लैंड फॉर जॉब मामले में ईडी की ओर से बड़ी कार्रवाई की गयी है। ईडी की टीम ने एक समय में लालू प्रसाद यादव के करीबी रहे अमित कत्याल को गिरफ्तार कर लिया है।
एक नाबालिग छात्रा अपने प्रेमी और सहेली के साथ घूमने निकली थी। इसी दौरान उसके साथ पांच बदमाशों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। पांचों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
राजधानी रांची में दो दिवसीय हाउसिंग और कार लोन मेला के आयोजन का आज दूसरा दिन है। यह आयोजन भारतीय स्टेट बैंक की ओर से हो रहा है।
जिले के कटकमदाग, बनादाग कोल साइडिंग में शुक्रवार देर रात एक मजदूर की मृत्यु हो गयी। विरोध में मजदूरों ने कोल साइडिंग का काम बंद करा दिया। आरोप लगाया गया कि मजदूर की हत्या की गयी है।
गुमला में आदिवासी समुदाय के तीन लोगों ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया है। पुलिस समझ नहीं पा रही है कि तीन लोगों के फांसी लगाने के पीछे क्या वजह हो सकती है। हालांकि सुसाइड के ये तीनों हादसे अलग-अलग स्थान पर हुए हैं।
एक बुजुर्ग को तीन लोगों ने सिर्फ इसलिए पीट कर मार डाला कि क्योंकि वो शराब पीकर शोर मचा रहा था। घटना पश्चिम सिंभभूम जिले के कराईकेला की है। मृतक बुजुर्ग का नाम सुनिया करूवा है। इनकी उम्र 60 वर्ष बतायी जाती है। वहीं हत्या के आरोपी तीनों युवकों के नाम गोलम क
टीएमसी ने अपनी सासंद महुआ मोइत्रा से दूरी बना ली है। इससे सांसद मोइत्रा की मुश्किलें बढ़ रही हैं। बता दें कि भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने महुआ मोइत्रा पर आरोप लगया था कि वे संसद में पैसे लेकर सवाल पूछती हैं। दुबे ने पिछले दिनों कहा था कि कारोबारी दर्शन हि
दूरसंचार विभाग यानी DOT ने झारखंड के मोबाइल यूजरों के लिए एक विशेष तरह की सूचना जारी की है। इसके मुताबिक आप अगर झारखंड में रहते हैं औऱ आपके मोबाइल पर अगर बाढ़, भूकंप या विस्फोट का अलर्ट आता है तो भी आपको घबराना नहीं है।
पूर्व कार्यक्रम के अनुसार सीएम हेमंत सोरेन ने राज्य के खिलाड़ियों को सम्मानित खेलगांव, रांची में सम्मानित किया। सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए सीएम हेमंत ने कहा कि सरकार का प्रयास है कि देश का कोई भी खेल झारखंड के खिलाड़ियों के बिना पूरा नहीं होगा।